Tere Naam Movie Re Release Review 2026: सलमान खान की सबसे बड़ी दर्द भरी लव स्टोरी फिल्म!

Rate this post

हां तो भाई लोगों 27 फरवरी 2026 को हमारे राधे मोहन भैया उर्फ़ सलमान खान की फिर से एंट्री हो गई है क्योंकि 2003 में आई फिल्म Tere Naam Movie जिस साल मेरा भी जन्म हुआ था फिर से रिलीज हो चुकी है मैंने देखा फिल्म का सेकंड शो

और आगे कुछ बताने से पहले एक बता देता हूं मेकर्स थोड़ा तो ध्यान रखते हैं फिल्म को कम से कम 4K मैं तो एडिट करके रिलीज करते हैं क्योंकि फिल्म 23 साल पुरानी है और आप जानते हैं कि 23 साल पुरानी फिल्म की क्वालिटी कैसी होगी तो दीवानो चलिए बात करते हैं कि क्या सनम तेरी कसम की Re Release पर जो माहौल बना था ठीक वैसा Tere Naam Movie को लेकर बना है या नहीं चलिए फटाफट शुरू करते हैं।

Radhe Bhaiya की 23 साल बाद फिर से वापसी?

देखो सच बताओ ना तो आज के सलमान खान को अगर मैं देखूं और Tere Naam Movie के पुराने सलमान खान को देखूं तो दोनों के कंपैरिजन में मुझे तो पुराने वाले ही अच्छे लगते हैं क्या ही एक्टिंग थी उनकी बॉडी एक्शन वगैरा-वगैरा सब कुछ OG लेवल का था बस भाईजान का स्वैग आज भी है लेकिन एक्टिंग इतनी खास नहीं रही है क्योंकि अभी जो Galwan फिल्म आने वाली है उनके कुछ गाने भी आए थे और कुछ पुरानी फिल्मों को भी उठाकर अगर हम देखे तो Same एक्सप्रेशन के साथ में भाई जान दिखते हैं

खैर 23 साल बाद अगर यह फिल्म रिलीज हुई है तो सच बताऊं तो उसे टाइम की यह स्टोरी आज की सैयारा जैसी और भी लव स्टोरी को पीछे छोड़ देती है क्योंकि राधे मोहन का जो कैरेक्टर था यानी कि पहले वह टॉक्सिक कैरक्टर की तरह लग रहे थे लेकिन जैसे-जैसे स्टोरी आगे बढ़ती है तो वह टॉक्सिक पान एक प्यार में दीवाने हुए इंसान में कन्वर्ट हो जाता है मैं तो पायदान को यह कहूंगा कि प्लीज वही पुराना वाला स्वैग वापस लेकर आ जाइए

ऑडियंस जैसे अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों का इंतजार कर रही है ठीक आपको भी वही पुराने स्वैग और एक्टिंग में देखना चाहती है अक्षय कुमार तो अपने भूत बंगला में हो सकता है कि अपना पुराना अंदाज लेकर आ जाएं और मुझे गाने देखकर लग भी रहा हैं कि इस बार पॉसिबल तो है पर अब भाई जान कब ही लेकर आएंगे पता नहीं ?देखो मैंने थिएटर में इसका सेकंड शो देखा था लेकिन Tere Naam Movie को देखने के लिए लोग कम ही आए थे थियेटर पूरा खाली-खाली लग रहा था हालांकि रेजोल्यूशन पर अच्छा काम कर सकते थे मेकर्स लेकिन फिर भी चलो ठीक ही थी।

Salman Khan के पूरे करियर की -OG Defining Performance ?

देखिए सलमान खान की हमने हर जेनर की मूवी लगभग देखी हैं और हर रोल के अंदर काफी अच्छी परफॉर्मेंस थी अभी कुछ ऐसा हो रहा है लास्ट उनकी सुल्तान प्रेम रतन धन पायो के बाद जितने भी फिल्में आ रही है उनमें कुछ खास लग नहीं रहा है।लेकिन Tere Naam Movie में जिस तरीके से Radhe Mohan का कैरेक्टर प्ले किया था वह तो आज भी OG ही है।

Tere Naam Movie
These images are used for informational purposes only and all credit goes to the respected owners

Tere Naam Movie में के हर मोमेंटम में जो धांसू परफॉर्मेंस दिए सलमान खान ने वह शायद ही आज के एक्टर्स दे पाते हैं मैं किसी की बुराई नहीं कर रहा पर कैरेक्टर को जिस तरीके से डिफाइन किया गया था Tere Naam Movie में वह ग्रेट था क्योंकि स्टार्टिंग में जो कैरेक्टर होता है राधे मोहन कॉलेज का भाई का लो या डॉन कह लो उसे लेकर अंत में अपनी गर्लफ्रेंड के मरने तक कैरेक्टर में जो कन्वर्जन आया है वह दिखता है कि एक आदमी मोहब्बत में क्या से क्या बन जाता है।

Himesh Reshammiya का Music ओर Emotion आज भी बरकरार ?

जिस तरीके से सनम तेरी कसम की स्टोरी और गाने इतने हित थे उसी तरीके से सलमान खान की Tere Naam Movie मैं भी गाने और इमोशन भर भर के डाले थे और हर एक गाने को इतना रिलेट करा था ऑडियंस ने कि आज भी उसे फिल्म के गाने सुने जाते हैं क्योंकि फिल्म ने ऑडियंस को जो रिलेटेबल कंटेंट दिया था यानी कि हर कपल के बीच में जो प्यार होता है उसको एक बारीक तरीके से दिखाया था।

सनम तेरी कसम के अंदर भी म्यूजिक हिमेश रेशमियां दिया था और Tere Naam Movie में भी उन्होंने ही दिया है साथ में उदित नारायण और अलका याग्निक ने भी म्यूजिक सपोर्ट किया था वो भी OSM था इन फैक्ट इस फिल्म का ओढ़नी सोंग, Tere Naam, तुमसे मिलना,लगन लगी, क्यों किसी को,ओ जाने जाना, मन बसिया, चांद सारे गानों को लगभग आज भी 90s की ऑडियंस और अभी की ऑडियंस रिलेट भी करती है और सुनती भी है।

क्योंकि इस फिल्म ने लोगों को इतना इमोशनली कर दिया था कि अगर यह फिल्म आज के टाइम में रिलीज होती रे रिलीज की बात नहीं कर रहा मैं तो ऑडियंस पक्का सैयारा में रोई थी उसी तरीके से फूट फूट कर रोती।और सबसे बड़ा रोल तो यही प्ले करता है की फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी थी

और सलमान खान जो की राधे मोहन के कैरेक्टर में थे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया इन फैक्ट उनकी हेयर स्टाइल के दीवाने लोग आज भी हैं और निर्जला का कैरेक्टर जिसे भूमिका चावला ने निभाया था साथ में ही रवि किशन और सपोर्टिंग एक्टर्स थे सब ने अच्छा काम किया था।

Our Conclusions -Tere Naam Re Release ?

मेरे हिसाब से तो Tere Naam Movie काफी अच्छी थी और है। सब तरीकों से काफी अच्छा काम किया गया था चाहे वो Story हो, starcast,music, performance, dialogue delivery,emotions हर जनरल को काफी अच्छे तरीके से डिफाइन किया गया था तो मेरे हिसाब से फिल्म काफी अच्छी थी और आज भी हिट ही है ।

Do Deewane Shahar mein Review https://todaycinema.com/do-diwane-shehar-mein-movie-review-2026/

Our Rating

★★★★
4/5

Tere Naam Song https://youtu.be/OMoU0Pfibc4?si=ffYBcukZ_Pez9ff4

Author Instagram https://www.instagram.com/iabherav/

Leave a Comment