Ram Charan “Peddi Pehelwan” Update 2026: Release Date, Teaser और Story, Starcast की बड़ी खबर ?

Rate this post

हा जी Hukum तो हमारे मेगा स्टार के बेटे Ram Charan अपनी RRR के बाद दूसरी बड़ी फिल्म Peddi लेकर आ रहे हैं जिसका Letest गाना भी रिलीज हो चुका है और भाईसाहब क्या गाना था यार RRR के बाद राम चरण की Game Changer आई थी

लेकिन Box Office पर तो एक तरह से फ्लॉप ही रही फिल्म कुछ खास कमा नहीं पाई ओर स्टोरी में भी इतना दम नहीं था तो अब Peddi पर भी बात कर लेते है कैसी होगी फिल्म Story,Starcast, Release Date,OTT सारी चीजें हम इस Article में कवर करेंगे तो चलिए फटाफट शुरू करते हैं

Ram Charan Peddi Movie – Story ?

देखिए सबसे पहले फिल्म के Genre की बात करें तो यह एक Rural Sports Action Drama फिल्म है जो कि साउथ फिल्म वाले हमेशा बनाते हैं लेकिन इस बार इसमें कुछ चेंजिंग नजर आ रहा हैं बॉलीवुड और टॉलीवुड का जो मिक्सर है

वह काफी अच्छा हो सकता है फिल्म की कहानी की बात करें तो Peddi यह 1980 से 1990 के दौर के Rural आंध्र प्रदेश स्टेट पर आधारित है जिसके अंदर राम चरण क्रिकेट के प्रो खिलाड़ी बनना चाहता है जो कि अपने गांव के सम्मान प्रतिष्ठा और गर्व के लिए लड़ाई लड़ता है

अभी जो सॉन्ग आया है उसके अंदर भी जो लुक दिखाया गया है वो काफी अच्छा लग रहा है वह अट्रैक्टिव Row और मस्कुलर लुक दाढी और लंबे बालों के साथ काफ़ी अट्रैक्टिव लग रहा है।वही अपने देसी अंदाज के साथ में क्रिकेट के छक्के मारते नजर आने वाले हैं।

Peddi की कहानी ये दिखाएगी कि गांव का एक लड़का छोटी शुरुआत से बड़े स्तर पर जा सकता है। साथ ही रोमेंस और ड्रामा का तड़का भी दिखने वाला है।

Peddi की Starcast कौन कौन दिखने वाले हैं ?

  • Ram Charan -देखिए रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रामचरण शायद पहली पसंद नहीं थे लेकिन फिर जाकर रामचरण को कास्ट कर ही लिया रामचरण इस फिल्म के अंदर Peddi का रोल प्ले करने वाले हैं जो की मेंन लीड मैं दिखने वाले है। और जहां तक मुझे लगता है कि रामचरण इसके लिए एकदम परफेक्ट हैं

क्योंकि अभी जो सॉन्ग आया है उसको देखकर ही लग रहा है की रामचरण ही एकदम बेस्ट हैं क्योंकि जो डांस मूव थे ना इनके काफी OSM थे।

  • Janvi Kapoor – देखो बॉलीवुड के अंदर तो काफी हीरोइंस है लेकिन अभी जो हीरोइंस नई-नई आ रही है उनके अंदर मुझे भाई साहब जानवी कपूर का भी अच्छी लगती हैं और इस फिल्म के अंदर फीमेल लीड का रोल जानवी कपूर ही कर रही हैं

जो की प्ले करेंगे अच्छियमा का कैरेक्टर। यानी की रामचरण की गर्लफ्रेंड होगी। Shiva Rajkumar – हां तो एक और दमदार कैरेक्टर की एंट्री हो गई है जिसे प्ले कर रहे हैं हमारे कनाडा सुपरस्टार शिवा राजकुमार जो की पुनीत राजकुमार के बड़े भाई भी हैं

इनकी एक्टिंग कितनी Osm है आप लोग जेलर में छोटा सा कैमियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं

  • Jagapathi Babu – देखो साउथ की कोई सी भी फिल्म हो जगपति बाबू हमेशा विलेन के रोल में रहते हैं और यह रोल इन को सूट भी करता है इन फैक्ट मैं तो यह कहूंगा कि यह हमारे बॉलीवुड में 90s के अमरीश पुरी है। क्योंकि विलन की एक्टिंग इसे बढ़िया और कोई कर ही नहीं सकता।

Peddi में ये Appalasoori का कैरेक्टर करने वाले हैं जो कि काफी पावरफुल दिखाई देगा।साथ में ही सपोर्टिंग एक्टर्स में Divyendhu Sharma और Boman Irani भी दिखने वाले हैं ।

  • Director – Peddi को डायरेक्शन दिया है हमारे जाने-माने डायरेक्टर Buchi Babu Sana जिनकी पिछली फिल्म थी Uppena जोकि काफी हिट थी।
  • Music – Peddi फिल्म को म्यूजिक दिया है धुरंधर आर्टिस्ट हमारे A.R.रहमान साहब ने जो कि आप जानते हैं किन के गाने कैसे होते हैं नादान परिंदे हो अच्छा हुआ मूवी का हो और भी बहुत सारे गाने है जो लोग आज भी रोजाना सुनते हैं

और इनका म्यूजिक फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी है हालांकि साउथ वाले अधिकतर अनिरुद्ध रविचंद्र के म्यूजिक को ही पहले लेते हैं लेकिन इस बार हमारे A.R. रहमान ने अपना Music दिया है।

Peddi New Song – Rai Rai Raa Raa Review ?

देखिए Rai Rai Raa Raa गाना Peddi का दूसरा गाना है जो आज ही 3/03/2026 को रिलीज हुआ है पहला Chikiri Chikiri गाना आया था जो काफी अच्छा था डांस मूव भी सही थे लेकिन अभी जो Rai Rai Raa Raa गाना आया है

Peddi
These pictures have been used only for informational purposes, full credit goes to the respected makers and Ram Charan. https://www.instagram.com/alwaysramcharan/

वो Chikiri के मुकाबले थोड़ा सा कम हाइलाइट लगा मुझे तो बाकी आपको कैसा लगा आप कही पे तो बता ही सकते हैं,,, खैर गाने के विज्युवल तो काफी हद तक बढ़िया थे लेकिन बस लिरिक्स कुछ खास समझ नहीं आ पाते। इस गाने को भी AR रहमान सर ने ही कंपोज ओर गाया है

सर बस यहां थोड़ी कमी रह गई आपसे बस।हालांकि की गाने में Mass Antham एनर्जी वाली वाइब तो आ रही हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो हो रहा है जाने क्यों? इतना खास तो नहीं है जितना Chukiri था उतना तो नहीं खैर फिर भी गाने ने 200 मिलियन+ व्यूज आ चुके हैं।

Peddi Release Date & OTT Deel ?

देखिए Hukum Peddi को ऑफिशली Theatrical Release मिल चुकी हैं क्योंकि Peddi भी पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी और उस दिन Ram Charan का जन्मदिन भी था

लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है और अब Peddi फाइनल तरीके से 30 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी। ओर ये सिर्फ तेलगी में नहीं बल्कि All india में रिलीज होगी जिसमें हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़,मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

Peddi Release On OTT ?

सच बताऊं तो Peddi ने भी रिलीज होने से पहले ही करोड़ों कमा चुकी हैं क्योंकि। Reports के मुताबिक Streaming Partner Netflix ने Peddi के डिजिटल राइट्स को ₹105-₹110 करोड़ में खरीद चुकी हैं। जो कि 30 अप्रैल के 2,3 हफ्तों में Netfilx पर आएगी।

Our Conclusion For Peddi ?

जहां तक मुझे लग रहा फिल्म अच्छा खासा Box Office Collection करेगी अगर Netfilx ने डिजिटल राइट्स को ही ₹110 करोड़ में खरीदा है तो फिल्म हिट तो होगी ही लेकिन फिर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्या पता अपना बजट ही कवर ना कर पाए।

खैर अभी सारी चीजें सही लग रही हैं गानों को छोड़कर, इतने गानों में एक आईटम सॉन्ग हो सकता था चलो छोड़ो बाकी तो सारी चीजें सही लग रही हैं starcast music और ग्राफिक्स गानों को देखते हुए सही ही लग रही है। बाकी तो थियेटर में ही पता चलेगा। तो मिलते हैं 30 अप्रैल को वापस। इसी के Review आर्टिकल के लिए।

Toxic Movie Update https://todaycinema.com/toxic-movie-trailer-update-yash-vs-ranveer-clash/

The Kerala Story 2 Honest Review https://todaycinema.com/the-kerala-story-2-movie-honest-review-2026/

Leave a Comment