Subedaar Movie Honest Review 2026: अनिल कपूर ने फिर साबित कर दिया दमदार एक्टिंग और दिल छू देने वाली कहानी।

Rate this post

हा जी Hukum तो एक बार फिर से कभी बूढ़े नहीं होने वाले हमारे अनिल कपूर साहब की Subedaar Movie अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है और मैंने तो देख ली है तो चलिए फटाफट Subedaar Movie का Review करते है बिना किसी ड्रामे के और क्या देखने लायक भी है Subedaar।

देखिए साहब जैसे कि हम जानते है कि आज के Gen-Z वाले दौर में जिस तरफ 25-30 साल के नौजवान लड़के भी Back Pain से परेशान होने लगते है

और जिस तरह से इंडस्ट्री में हर रोज नए- नए चेहरों को लॉन्च किया जाता है उसी तरफ एक इंसान ऐसा भी है जो अपनी जीवन के 25-40 सालों से अपना जादू चला रहा है में बात कर रहा हूं हमारे Anil Kapoor साहब की ये आदमी आज भी फिल्मों मे लीड रोल में बतौर Hero की भूमिका निभा रहा है

मैने इनकी आज ही Subedaar Movie देखी और भाईसाहब क्या ही गजब की Performance दी है मान गया Hukum ।

Subedaar की कहानी क्या है ?

फिल्म की कहानी सिंपल सी है एक रिटायर्ड Army Officer जो अपनी जिंदगी से परेशान होकर या फिर किसी बड़ी वजह से रेगिस्तान के बजरी माफिया के यहां एक ड्राइवर की नौकरी करने जाता हैं लेकिन जैसे ही Subedaar साहब की उन बजरी खनन करने वाले माफिया के यहां एंट्री करता है

उन सब की दुनिया ही बदल जाती हैंफिल्म कि शुरुआत काफी Dark कहानी से होती हैं उसमें Anil Kapoor की एंट्री 10- 20 मिनट बाद में होती हैं हमें इस फिल्म में कुछ अलग ही कंटेंट देखने को मिलता है Subedaar की लाइफ में एक बड़ी Tragedy हुई है उसी पर पूरी कहानी आगे बढ़ती है Infact एक दृश्य में वो कहते है I

Love You Sudha इस Time फिल्म इतना इमोशनली करती हैं जिसे आप लोगे के आंखों में आंसू आ जाए। अब Subedaar साहब की लाइफ में उनकी एक बेटी है और एक लाल रंग की Jeep कार जो बहुत ही खास है अगर इन दोनों को कुछ हो जाए तो Subedaar बहुत ही Personal हो जाता है।

Subedaar
These pictures have been used only for informational purposes, full credit goes to the makers and Anil Kapoor. https://www.instagram.com/anilskapoor

Technically तौर पर हम बात करें Subeddar फिल्म की तो इसकी Starting और Ending बहुत स्पष्ट तरीकों से नहीं दिखाई गई।लेकिन कुछ भी कहो जिस तरह से Anil Kapoor साहब को Present किया गया है

वो वाकई देखने लायक है मैने पूरी फिल्म में लगभग Anil Kapoor के करेक्टर को ही देखा। ऐसा Swag 60 की उम्र में जहां लोग Retirement की योजना बनाते है या फिर इस उम्र में कोई छोटे बड़े रोल करता है पर Anil Kapoor साहब को Subedaar का रोल पूरी तरह सूट करता है।मेरा मानना है कि

जिस तरह Rajnikanth Sahab,Amitabh Bachchan और Kamal Haasan साहब इस उम्र को सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं उसी लिस्ट में अब Anil Kapoor साहब का भी नाम जुड़ चुका है।

Subedaar Movie का Direction ?

देखो भाई साहब फिल्म को डायरेक्शन दिया है Suresh Triveni ने जो की काफी एक अच्छे डायरेक्टर हैं पूरी फिल्म के अंदर जिस तरीके से इन्होंने फिल्म के हर एक चीज पर बारीकी से फोकस किया है वो आप लोगों को फिल्म के साथ बनाए रखता हैं यानी कि आपको बोर नहीं होने देता।

  • Director -Suresh Triveni
  • Writer -Suresh Triveni &Prajwal Chandrashekhar

फिल्म की Length मुझे काफी ज्यादा लगी,Subedaar की Length को थोड़ा और कम रखा जा सकता था फिल्म करीब 2.22 मिनट कि है।पूरी फिल्म Action,Drama और Suspense वाली है तो आप लोगों को मार काट भी बहुत देखने को मिलेगी।

Subedaar की Starcast ?

  • Anil Kapoor –

Subedaar के मेन लीड में Anil Kapoor साहब देखने को मिलेंगे जो कि Action,Drama में बहुत ही अच्छा काम किया है।

  • Saurabh Shukla –

इस बंधे की उम्र तो काफी ज्यादा है लेकिन हर रोल में फिट बैठ जाते है कोई भी जेनर की फिल्म हो बड़ी बारीकी ओर अपने अंदाज में काम करते हैं।

  • Mona Singh –

इनको इंडस्ट्री मे काफी स्ट्रगल करना पड़ा लेकिन अपनी एक्टिंग से हर रोल को जीवंत बनाए रखना इनकी मिसाल है।Faisal Malik – साहब इनका तो में भी बड़ा फैन हूं इन्होंने पंचायत में जो काम किया है एकदम असली वाली एक्टिंग दिखाई देती है इस फिल्म में भी काफी अच्छा रोल किया है।

  • Aditya Rawal –

भाई सच में इस बंधे को ओर भी रोल मिलने चाहिए इन्होंने जिस तरह से Character Presentation दी है मुझे काफी Impressive लगा पिछली बार मैने इनके काम को देखा Bambai Meri Jaan में क्या धांसू Acting है है भाई Subedaar में जो Negative रोल किया है आपको लगेगा ये बंधा सही में ही ऐसा होगा।

Our Conclusion For Subedaar ?

देखिए साहब मुझे तो Subedaar मार्च 2026 की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक लगी कहानी, कलाकार, निर्माता, सभी ने काफी अच्छा काम किया है मेरे हिसाब से आप लोगों को भी इसे एक बार देखना चाहिए मुझे पूरे 2.22 मिनट में कही भी बोरिंग फील नहीं हुआ बस फिल्म अगर 2.घण्टे तक होती तो ऑडियंस के हिसाब से काफी अच्छा रहता। बाकी फिल्म काफी अच्छी है।

Our Rating

(3/5 Rating)


Do Deewane Shahar mein Review https://todaycinema.com/do-diwane-shehar-mein-movie-review-2026/

Leave a Comment