Ek Din Trailer Review: क्या ये फिल्म होगी सुपरहिट? जानें Story, Cast, Release Date पूरी डिटेल

Rate this post

हा जी Hukum तो आमिर खान साहब अपने बेटे जुनेद खान का कमबैक करा कर ही मानेंगे क्योंकि आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से Ek Din Trailer लॉन्च कर दिया गया है जिसमें साउथ इंडस्ट्री की फीमेल नेचुरल स्टार साईं पल्लवी और जुनेद खान लीड में दिखाई देंगे।

और सबसे बड़ी बात Ek Din Trailer को अब Dhurandhar 2 के साथ कॉलेब कर दिया गया है यानी कि सिनेमाघरों में Dhurandhar 2 के शॉ के End में Ek Din Trailer को दिखाया जाएगा।

Ek Din Trailer Review ?

देखिए कल यानी कि 16 मार्च को Ek Din Trailer रिलीज हुआ था आमिर खान प्रोडक्शन ने काफी लंबे समय के बाद Ek Din Trailer को रिलीज किया। एक तो ये इतना लेट करते है पता नहीं क्या करते होंगे खैर।अब ट्रेलर की बात कर लेते हैं

Top 5 Biggest Upcoming Movieshttps://todaycinema.com/top-5-upcoming-bollywood-movies-2026-release-date/

तो देखिए यह फिल्म मेरे हिसाब से जुनैद खान की वजह से चर्चा में नहीं है बल्कि साईं पल्लवी की वजह से है और मैं तो कहता हूं कि मेम क्या ही जरूरत थी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने की अच्छा खासा डेब्यू मिल तो रहा था रामायण से।

जो अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी और हिट हो सकती हैं अगर मेकर्स ने सही तरीके से काम किया होगा और अच्छी प्रेजेंटेशन तैयार की होगी तो मुझे तो इससे काफी उम्मीद है। लेकिन फिर भी साईं पल्लवी रामायण से ही डेब्यू करती तो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म और OG कमबैक होता।

देखिए अगर सच बताओ तो ट्रेलर देखकर मुझे तो मजा नहीं आया वहीं सेम स्टोरी जैसे कि बॉलीवुड में होती है कुछ अलग सा बनाना चाहिए था जैसे ही ट्रेलर शुरू होता है जुनैद खान और सई पल्लवी की लव स्टोरी वाला एंगल दिखाई देता है जिसमें पहले तो दोनों प्यार करते हैं फिर वही जो रिलेशनशिप में होता है लड़ाई झगड़ा फिर से एक होना विजुअल थोड़ा सही है

दोनों कपल एक विश मांगते हैं जिसमें जुनैद खान सही पल्लवी को मांगते हैं और उनकी विश पूरी होती है इसी के Arround पूरी फिल्म हो सकती है बाकी अभी ट्रेलर देख कर तो यही लग रहा है कुल मिलाकर के Ek Din Trailer ठीक ठाक ही था न ज्यादा अच्छा और न ज्यादा बुरा , टोटली एवरेज था।

और ट्रेलर के अंदर भी कोई खास स्टार कास्ट नहीं है यानी की सई पल्लवी और जुनैद खान अलावा और कोई स्टार एस जोकि पॉपुलर हो या अच्छे एक्टर हो नहीं दिखने वाले लेकिन देखने वाली बात यह है कि आमिर खान साहब और मंसूर खान एक लंबे टाइम के बाद फिर से साथ में आए हैं क्योंकि इन दोनों को बॉलीवुड में काफी क्रिएटिव जोड़ियां में से एक माना जाता है

इन्होंने मिलकर काफी सारी फिल्में भी करी है कयामत से कयामत तक जो जीता वही सिकंदर अकेले हम अकेले तुम जाने तु या ना जाने जैसी बहुत सी फिल्में दी है जो आज भी जानता याद रखते हैं Ek Din Trailer के बाद लोग यही आकलन कर रहे हैं हालांकि मुझे पर्सनली ट्रेलर इतना खास नहीं लगा था पर जनता को उम्मीद है कि अगर ये दोनों फिर से एक साथ आए हैं तो कुछ अच्छा ही बनाया होगा।

Ek Din – Director & Producer ?

देखिए फिल्म के जो डायरेक्टर हैं जो काफी अच्छे डायरेक्टर की लिस्ट में आते हैं सुनील पांडे जिन्होंने Ek Din को डायरेक्शन दिया है Ek Din Trailer के अंदर तो मुझे उनका जादू नहीं दिखा बाकी फिल्म रिलीज होने के बाद देखते हैं क्या बनाया है इन्होंने।

Ek Din trailer review Hindi with story plot cast release date and full movie details
These pictures have been used only for informational purposes, full credit goes to Aamir Khan Productions and the makers. https://www.instagram.com/aamirkhanproductions?igsh=MTV2ZHhsb2pheWM5dg==

Producer – प्रोड्यूसर की बात तो मैंने ऊपर ही कर दी थी की फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तहत बनी है जिसमें आमिर खान,मंसूर खान और अर्पणा पुरोहित इसके निर्माता हैं

Ek Din – Release Date & Starcast, Music ?

Release -1 मई 2026 ।

फिल्म की ऑफिशल रिलीज डेट 1 मई 2026 को अनाउंस हो चुकी है लेकिन फिर भी इसके साथ दो फिल्में है जो थिएटर में साथ होगी वो है रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और Dhurandhar 2 क्योंकि इन फिल्मों के मेकर्स ने पहले से ही 6 हफ्तों तक के शॉ बुक कर दिए हैं

Dhurandhar 2 The Revenge New Update https://todaycinema.com/dhurandhar-2-trailer-review-ranveer-singh/

तो Dhurandhar 2 तो लंबे टाइम तक सिनेमाघरों में रहेगी ही, और अक्षय कुमार की Bhoot Bangla भी रहेगी तो फिल्म Box Office collection के हिसाब से शायद इतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए।

Starcast -जुनेद खान साईं पल्लवी बाकी की स्टारकास्ट को अभी रिवील नहीं किया है।

Our Conclusion For Ek Din ?

देखिए अगर फिल्म की रिलीज डेट 1 में को है तो बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ इतना खास परफॉर्म करेगी नहीं क्योंकि धीरेंद्र 2 और भूत बंगला और राजा शिवाजी तीनों ही फिल्में थिएटर में पहले से ही लगी होगी तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा काम हो सकता है ।

Ek Din Trailer को थोड़ा बहुत अच्छा बनाया जा सकता था बाकी फिल्म में साईं पल्लवी लीड रोल के अंदर है तो क्या पता कुछ अच्छा हो जाए बाकी जुनैद खान के एक्टिंग तो आप लोग जानते हैं हर जगह राजा का बेटा राजा नहीं होता आज कि तारीख में। बाकी फिल्म के लिए मेरी तरफ से बधाई इस बार जुनैद खान का अच्छा कम बैक हो जाए लव स्टोरी एंगल से मुझे तो अच्छा नहीं लग रहा

क्योंकि मुझे लगता है जुनैद खान इस जेनर की फिल्में छोड़कर कुछ अलग ट्राई करें तो शायद अच्छा कमबैक हो जाए। बाकी Ek Din Trailer के बाद फिल्म बची है तो उसे देखकर ही अगले आर्टिकल में बात करेंगे।

(3/5 Rating)

Thalapathy Son Unfollow Vijay Surname https://todaycinema.com/vijay-thalapathy-jason-sanjay-news-2026/

Leave a Comment