Dhurandhar 2 Review: Aaditya Dhar ने दिया Dhurandhar 3 का सबसे बड़ा हिंट, क्या फिर शुरू होगा ‘डबल वॉर’?

4.3/5 - (3 votes)

Dhurandhar 2 Review- हा जी Hukum तो Dhurandhar 2 The Revenge सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है करीब 6 घंटे इंतजार करने के बाद फिल्म देखने को मिली। और भाईसाहब क्या भीड़ थी 19 मार्च को रिलीज हुई।

ये फिल्म Box Office Collection के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। और सबसे बड़ी बात Aditya Dhar ने Dhurandhar 3 के भी हिंट दिए हैं जिससे लगता है इसकी पूरी सीरीज बना देंगे। तो चलिए फटाफट बात कर लेते हैं कैसी है Dhurandhar 2 ।

Aaditya Dhar की प्रेजेंटेशन ?

सच बताऊं तो आदित्य धर के Direction को मान गया भाईसाब क्या प्रेजेंटेशन दी है बंदे ने। कोई इनसे सीखे फिल्म मेकिंग हर एक कैरेक्टर को इतनी बारीकी और डिटेल्स प्रेजेंट किया है। हर एक एंगल को इतने अच्छे तरीके से दिखाया है कि आपको 3 घंटे 48 मिनट में आपको कही भी बोर नहीं होने देगी ये फिल्म। बदला कैसे लिया जाता हैं वो भी Spy फिल्म में अब तक किसी भी फिल्म में मुझे तो इस तरीके का काम कही देखने को नहीं मिला।

Bhoot Bangla Letest Update https://todaycinema.com/bhoot-bangla-teaser-review-priyadarshan-statement/

Bade Sahab की एंट्री कुछ खास नहीं थी?

Dhurandhar 2 Review -देखिए जिस तरह से हम सभी एक्साइटेड थे कि बड़े साहब में कोई बड़ा विलन होगा और ज्यादा Action देखने को मिलेगा ऐसा कुछ भी नहीं था Dhurandhar 2 में। कुछ रिपोर्टर्स ये भी बता रही थी infact हमने भी एक आर्टिकल में लिखा था कि बड़े साहब का रोल इमरान हाशमी होंगे लेकिन ये सब Dhuramdhar 2 में कही भी देखने को नहीं मिला।

Dhurandhar 2 Movie Review"
These pictures are used for informational purposes only. Full credit goes to Aditya Dhar Films and AI has been used in some of the pictures. https://www.instagram.com/adityadharfilms/

हा बड़े साहब थे दाऊद इब्राहिम जिसे मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड बताया गया है Dhurandhar 2 में लेकिन दाऊद इब्राहिम को एक बूढ़े आदमी के रूप में दिखाया गया और वैसे है भी बूढ़ा ही लेकिन वो मजा नहीं था। फिल्म में दाऊद बिल्कुल बूढ़ा हो चुका है और नए आतंकवादियों को फिर से तैयार करता दिखाई दिया है बस।

Ranveer Singh का Cameback ?

जैसा कि हम देख ही रहे थे कि साल से रणवीर सिंह की फिल्में पिट रही थी लेकिन Aditya Dhar की Dhurandhar और Dhurandhar 2 Ranveer Singh के लिए अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्में बन गई है। Aditya Dhar ने जो Cameback कराया है जनता और Ranveer Singh हमेशा याद रखेगी।

Dhurandhar 2 में हम्ज़ा अली मजारी का कैरेक्टर -Ranveer Singh ?

देखिए साहब Dhurandhar 2 The Revenge में हम्ज़ा यानी कि जसकीरत सिंह रागी का जो कैरेक्टर था पहले पार्ट से ज्यादा इस बार डिटेल्स में समझाया गया है कि किस तरीके से एक लड़का जो फोज में जाने की तैयारी करता है लेकिन अपनी बहन के साथ हुए बलात्कार की वजह से आरोपियों को चुन चुन कर मारता है और फिर उसे जेल हो जाती है

लेकिन फिर R. माधवन उर्फ अजय साहब (अजीत डोभाल)उसे उठवा कर मिशन के लिए तैयार करते हैं और फिर वो पाकिस्तान में जाकर इंडिया के लिए काम करता है वो सब इस पार्ट में दिखाया गया है। जो वाकई देखने लायक था।

Rajkumar Rao upcoming movie Raftaar update https://todaycinema.com/raftaar-movie-2026-rajkummar-rao-keerthy-suresh/

Dhurandhar 2 Movie Review"

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Starcast?

  • Rakesh Bedi -Aaditya Dhar ने कुछ कैरेक्टर में इतना सस्पेंस डाला है कि Dhurandhar 2 की एंडिंग में आप सोच नहीं सकते कि ये करेक्टर भी एक Spy है – में बात कर रहा हूं राकेश बेदी (जमाली) साहब की पार्ट 1 और 2 में भी हम यही समझ रहे थे कि ये बंदा पाकिस्तान कराची का कटर राजनेता होगा लेकिन राजनेता तो था पर एक spy भी था जो end में Ranveer Singh की मदद करता है India पहुंचाने और दाऊद इब्राहिम को बेडरेस्ट देने में।
  • Ranveer Singh – जिस तरीके की एक्टिंग Ranveer Singh ने Aadity Dhar की Dhurandhar 2 में करी है मुझे नहीं लगता इससे बढ़िया और कोई एक्टर कर पाता । चाहे वो डायलॉग डिलीवरी हो, एक्सप्रेशन हो सब OG लेवल का था।
  • Arjun Rampal – इस करेक्टर को देखने से लगता है कि कितना ब्रूटल होगा ये । मेजर इकबाल के कैरेक्टर में अर्जुन रामपाल ने जो फॉर्फोर्मेंस दी है आप खुद उसे मारने की सोचने लग जाओगे अगर सामने हो तो। इंडिया में लगभग होने वाले बॉम ब्लास्ट में इसी का हाथ होता है।
  • बाकी सभी स्टारकास्ट ने काफी अच्छी परफोर्मेंस दी है।

Dhurandhar 3 Hints ?

देखिए फिल्म के क्लाइमेक्स के अंदर जब फिल्म खत्म होने वाली होती है तो रणवीर सिंह की ट्रेनिंग किस तरीके से होती है किस तरीके से वह तैयार होता है उसका पूरा सीन दिखाया गया है तो इससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि।

Dhurandhar 2 Movie Review"

PART 3 भी आने वाला है अभी ऑफिशियल इसकी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Aditya Dhar ने अपने ट्वीट में लिखा था कि -Last तक अपनी सीट पर बैठे रहना।में लास्ट तक रुका था पर मुझे कोई हिंट नहीं मिला था हा बस कुछ सीन थे जिससे हम कह सकते है कि पार्ट 3 भी आ सकता है क्योंकि उन सीन में Ranveer Singh किस तरह से अपनी ट्रेनिंग करता है वो सब इसमें दिखाई दिया था।

Box Office Collection For Dhurandhar 2?

देखिए Dhurandhar 2 रिलीज होने से पहले ही Paid Previews में ही लगभग 44 करोड़ कमा चुकी हैं।और सबसे बड़ी बात की पहले ही दिन की इंडिया में 102 करोड़ की Opning मिली है जो काफी बड़ी और अच्छी है।Day 1 में अगर Worldwide की बात करु तो 280 करोड़ के बजट में बनी Dhurandhar 2 ने 236 करोड़ की ग्रांड ओपनिंग कर अच्छा बिजनेस किया है।

Our Conclusion For Dhurandhar 2 ?

कुल मिलाकर के फिल्म अब तक की सबसे बड़ी स्पाई फिल्म बन चुकी है किसी भी एंगल से इसमें कुछ कमियां नहीं निकाल सकते हां हालांकि अगर आप सिर्फ फिल्म एंगल से देख रहे हैं तो अगर पॉलिटिक्स एंगल से देखोगे तो थोड़ी बहुत खामियां देखने को मिलती है

लेकिन सिर्फ एक अच्छा सिनेमा के नजर से देख रहे हो तो यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए बाकी Aditya Dhar की डायरेक्शन स्टार कास्ट कहानी एकदम परफेक्ट सिनेमा है SPY FAY Genre में।

पूरी कहानी में Dhurandhar की तरह पार्ट 2 में भी चेप्टर है टोटल 7 चेप्टर है जो फिल्म को एक सीरीज की तरह Wibe देती हैं। जो आपको Engage बनाए रखती हैं। मेरी तरफ से Dhurandhar 2 अब तक का सबसे बड़ा और अच्छा सिनेमा है।

(5/5 Rating)

Nani The Paradise New Update https://todaycinema.com/nani-the-paradise-movie-update-2026-cast-release/

Leave a Comment