Peaky Blinders The Immortal Man Review: Tommy Shelby ने पिछले 6 सीजन को भी पछाड़ दिया ?

Rate this post

Peaky Blinders The Immortal Man Review-हा जी Hukum तो 20 मार्च को Peaky Blinders The Immortal Man – Netflix पर रिलीज हो चुकी है और सच बताऊं तो मैने इस फिल्म को थोड़ी लेट ही इसे देखी थी तो इसपे लिख नहीं पाया तो चलिए अब इसका फटाफट अच्छे से Review करते हैं बिना किसी ड्रामे के और इस Review में इसकी Story से लेकर हर एंगल पर बात करेंगे बिल्कुल बारीकी से तो अब शुरू करते हैं।

देखिए सबसे पहले ये बता दूं कि अगर आपने Peaky Blinders The Immortal Man के पिछले 6 सीजन देखे होंगे तभी ये फिल्म आपको समझ आएगी वरना 1.30 घण्टे में आप सिर्फ चेहरे पहचानने में ही निकाल दोगे यानी कि आपको कुछ समझ में नहीं आयेगा।

Peaky Blinders The Immortal Man Review – Story Plot ?

Peaky Blinders Movie Review का सबसे बड़ा ये पॉइंट है फिल्म की स्टोरी कैसी है तो फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है जहां 6 सीजन End हुआ था जिसमें Peaky Blinders 1930 के दशक में था और उस समय अमेरिकी बाज़ार में शराब को बंद किया गया था, और ये ही वो समय था जहां नाजी पार्टी का उदय हो रहा था और वो राजनीति में आगे बढ़ रही थी।

इसी बीच Tommy Shelby का भाई आर्थर मौत के करीब था।1940 में जब इंग्लैंड शुरुआत से ही जर्मनी के साथ युद्ध में था वही Tommy Shelby के Hometown बर्मिंघम में औरतों द्वारा गोला बारूद के कारखाने के संचालन से नाजियों के द्वारा आसमानी हमले किए जा रहे है जिसमे 100 से ज्यादा लोग मारे जाते हैं।वही हमारे Tommy Shelby साहब एक लंबे टाइम से एकांत में बसे रहते हैं

peaky Blinders Movie Update https://todaycinema.com/peaky-blinders-movie-official-release-date-2026/

एक फॉर्महाउस जो कि बिल्कुल सुनसान है वहां अकेले रहते हैं। वहां पर उन्हें युद्धों की यादों के साथ साथ परिवार के भूतों से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वही बमबारी के बाद उनकी बहन सोफी रंडल जिसे एडा भी कहा जाता है उससे मिलने के लिए आती है और पूरी बात बताती है वो Tommy Shelby को न सिर्फ बर्मिंघम में तबाही के बारे में बताती है बल्कि उसके बेटे जो उन लोगों से अलग हो चुका है

उसके पुराने गिरोह Peaky Blinders की कमांड संभाल ली है और अब नए नए कदमों के साथ एक मजबूत गठबंधन बनाने में लगा है। Tommy Shelby साहब का नेचर अब थोड़ा अलग सा दिखाई देता है वो अब उन लोगों से दूर रहना पसंद करता है और किसी भी मामले शामिल नहीं होना चाहता है। लेकिन फिर भी उसके बेटा ड्युक जिसको प्ले कर रहे हैं (बैरी केओगन) की लापरवाहियां टॉमी को मजबूर कर देती हैं

जिससे ड्यूक की मुलाकाल बेकेट जिसका रोल टीम रोथ ने किया है उनसे होती है जो कि एक ब्रिटिश नाजी पार्टी के समर्थक हैं जो ड्यूक को एक समझदार और भरोसेमंद साथी के रूप में देखता है।

Peaky Blinders – Director ?

  • Director: Tom Harper

सच बताऊं तो ये हॉलीवुड वाले क्या ही खा कर फिल्म बनाते हैं इस बंधे का डायरेक्शन इतना जबरदस्त है कि पूछो मत इतना अच्छा कौन होता हैं थोड़ी तो कोई गलती कर देते।

पूरी फिल्म Peaky Blinderss The Immortal Man में आपको कही भी नहीं लगेगा कि ये सिर्फ एक Story फिल्म है बल्कि आपको ये एक Real कहानी लगेगी। जिसे हम पर्दे पर देख रहे हैं हर एंगल पर इतना अच्छे से काम किया है वाकई गजब।

Peaky Blinders The Immortal Man – Length, Produser,Budget ?

  • Peaky Blinders The Immortal Man Movie की करीब 1 घण्टे 52 मिनट कि है Tommy Shelby का वो किरदार जो आपको बिल्कुल भी बोर नहीं होने देगी। छोटी सी फिल्म है मुझे लगता है इनको फिल्म न बनाकर एक सीजन और बना देना चाहिए था जो इस Topic और आगे खींच सकती थी।

Produser –

Peaky Blinders The Immortal Man Movie को सिर्फ एक आदमी ने ही प्रोड्यूस नहीं किया है बल्कि काफी सारे लोगों ने मिलकर बनाई है और बनाएंगे ही क्योंकि ये बड़े बड़े Actors की Fees इतनी होती है कि Production का एक बड़ा अमाउंट इनकी फीस में चला जाता है।

Peaky Blinders The Immortal Man Review

खैर –

  • Steven Knight
  • Cillian Murphy
  • Guy Heeley
  • Caryn Mandabach
  • Jimmy Tandel

इन सभी की इन्वेस्टमेंट लगी है Peaky Blinderss The Immortal Man में अब इसकी परफॉर्मेंस के हिसाब से हिट भी हो जाए।

Top 5 Biggest Upcoming Bollywood Movies https://todaycinema.com/top-5-upcoming-bollywood-movies-2026-release-date/

Budget –

Peaky Blinders The Immortal Man के बजट की बात करूं तो अभी फाइनल डेटा तो नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट $50 मिलियन डॉलर से $100 मिलियन डॉलर के आस पास है जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से ₹400-800 करोड़ के बीच होता है।

Netflix – Peaky Blinderss The Immortal Man Starcast ?

अब सच कहूं तो इतनी बड़ी Starcast है वो भी बड़े बड़े Actors तो बजट तो इसका बड़ा ही है। इसमें –

Main Starcast –

  • Cillian Murphy (Tommy Shelby)
  • Barry Keoghan (Duke Shelby)
  • Rebecca Ferguson(Tim Roth)

Supporting Cast-

  • Sophie Rundle
  • Stephen Graham
  • Packy Lee
  • Ned Dennehy
  • Lan Peck
  • Jay Lycurgo

कुछ Actars की परफॉर्मेंस काफी सही थी यानी कि अपने की अपने कैरेक्टर को अच्छे से प्रेजेंट किया है लेकिन नाम नहीं लूंगा पर कुछ सितारों ने सलमान खान वाला काम कर दिया था।

Peaky Blinders The Immortal Man Review
These pictures are used for informational purposes only and all credit goes to the original makers. https://www.instagram.com/netflix/⁠

Our Conclusion For Peaky Blinders The Immortal Man ?

Peaky Blinders The Immortal Man Review-कुल मिलाकर के ये ही बोलूंगा फिल्म की Story काफी अच्छी है पिछले 6 सीजन को मिलाकर अब तक Peaky Blinderss The Immortal Man ने जिस तरीके से ऑडियंस को बनाए रखा है वो काफी अच्छा है।

Tom Harper का डायरेक्शन तो आप जानते ही हैं कैसा है बाकी सारी स्टारकास्ट की परफोर्मेंस भी अच्छी थी कुछ को छोड़कर।और सबसे बड़ी बात की Peaky Blinderss The Immortal Man में जो VFX और विजुअल्स पर काम हुआ वाकई तारीफ के लायक है

और आप लोगों को फिर से बता दूं कि अगर आप भी Tommy Shelby के फैन हैं और ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले इसके सभी सीजन देखकर ही जाना टोटल 6 सीजन है और हर एक सीजन में 6 एपिसोड हैं तो जाइए देख कर बताइए आपको कैसी लगी। तब तक के लिए धन्यवाद।

(4/5 Rating)

Nani The Paradise New Update https://todaycinema.com/nani-the-paradise-movie-update-2026-cast-release/

1 thought on “Peaky Blinders The Immortal Man Review: Tommy Shelby ने पिछले 6 सीजन को भी पछाड़ दिया ?”

Leave a Comment