IPL 2026, RR vs CSK Highlights: Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर चेन्नई को रौंदा; Sanju Samson का डेब्यू रहा फ्लॉप!

4/5 - (5 votes)

IPL 2026, RR vs CSK Highlights-हा जी Hukum तो IPL 2026 मे तीसरा मैच जो कल Rajasthan Royals (RR) और Chennai Super Kings (CSK) के बीच हुआ सच बताऊं तो ये मैच देखकर मुझे बड़ा दुख और खुशी दोनों हुई। खुशी इस बात की हमारी Rajasthan Royals टिम एक लंबे समय के बाद जीती। और दुख इस बात का कि मेरी फेवरेट टीम CSK हार गई।

और दूसरी बात ये भी है कि हम सब के चहते Mahendra Singh Dhoni साहब इस मैच में नहीं थे। और कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजरी की वजह से कुछ मैचों में भी माही नहीं दिखेंगे।लेकिन छोड़िए ये सिर्फ एक मैच है हार जीत तो चलती रहती हैं। तो चलिए फटाफट इस मैच के ऊपर थोड़ा बात कर लेते हैं। कि Vaibhav Suryavanshi और Sanju Samson के बीच का ये मैच कैसा रहा।

Chapter 1:IPL 2026 – RR vs CSK Highlights ?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस मैच में जीत राजस्थान रॉयल RR की हुई थी। यह मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम -जिसे अब आधिकारिक रूप से डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम कहा जाता है। ये स्टेडियम असम के गुवाहाटी में स्थित है। जो लोकरा-लालगणेश रोड, राम नगर, Sawkuchi के पास है। यह उत्तर-पूर्व भारत का एक प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम है।

Project Hail Mary Movie Review https://todaycinema.com/project-hail-mary-movie-review-hindi/

इस मैच के अंदर टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता था लेकिन उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हर कोई टीम चाहती है कि पहले बल्लेबाजी करें लेकिन RR ने टॉस जीतने के बाद भी Bolling को चुना।जहां CSK की बेटिंग में कुल 127 रन ही बने। वही Rajasthan Royals-RR ने 13 वे ओवर में गेम चेंज कर दिया।

Vaibhav Suryavanshi जो कि उम्र में सबसे छोटे खिलाड़ी हैं उन्होंने एक बार RR के लिए धमाकेदार पारी खेली और मैदान में उतरकर ही 15 गेंदों में 50 जड़ दिया। इस मैच में RR ने CSK के करीब 8 विकेट लेकर जीत को अपने नाम कर लिया।

IPL 2026, RR vs CSK Highlights
These images are used for informational purposes only and all credit goes to the original owners.

Chapter 2: Vaibhav Suryavanshi और Yashasvi Jaiswal की Performance ?

देखिए साहब जैसे Vaibhav Suryavanshi और Yashasvi Jaiswal ने RR टीम की तरफ से पहली पारी खेली तो CSK के 128 रनो के जवाब में Vaibhav Suryavanshi ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी और मात्र 15 गेंद में ही 52 रन बनाकर खुद में ही पहला रिकॉर्ड बना दिया। में तो पूरे मैच में सिर्फ Vaibhav Suryavanshi और Sanju Samson की परफोर्मेंस देख रहा था।

लेकिन फिर भी वैभव का विकेट उस समय गिरा जब RR के पास 75 रन थे। वैभव ने टोटल 5 छक्के और 4 चौके मारे। वैभव के जाने के बाद अगली पारी ध्रुव जुरैल बेटिंग करते है और 18 रनों की पारी अपने नाम करी।

Yashasvi Jaiswal -जिस तरीके से यशस्वी ने मैच जमाया वो भी काबिले तारीफ है चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट की शानदार जीत के साथ सीजन की एक मजबूत शुरुआत थी। यशस्वी ने 36 गेंद पर 38 रन बनाए थे।

Chepter 3: CSK Debut Sanju Samson ?

CSK की हार का दुख लगभग सबको है साथ ही धोनी साहब भी नहीं है लेकिन Sanju Samson ने CSK से अपना पहला डेब्यू किया IPL 2026 के लिए और सच बताऊं ये डेब्यू खराब ही साबित हुआ क्योंकि धोनी साहब के बाद किसी से उम्मीद थी तो Sanju Samson से लेकिन अपनी पारी में सिर्फ 6 रन ही बना पाए और Out हो गए।

IPL 2026, RR vs CSK Highlights

ये सीजन वाकई CSK, Sanju Samson और हमारे लिए जो CSK के सपोर्टर है उनके लिए काफी खराब रहा।CSK की बेटिंग में Sanju Samson के बल्ले से 6 रन ही मिलने के बाद अगले ओवर में Captain ऋतुराज गायकवाड़ भी Out हो गए और इन्होंने भी केवल 6 रन ही बनाए। और 4 ओवर के शुरू होते ही पहली गेंद में आयुष म्हात्रे भी आउट हो गए।

RR vs CSK के बीच लोगो को CSK से ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन वो पूरी नहीं हो पाई। फिर मैथ्यू शॉर्ट आए लेकिन 6 ओवर में केवल 2 रन बनाकर निकल गए। उसके बाद सरफराज ने बल्ला थामा पर किस्मत इतनी खराब थी कि 17 रन के बाद विकट दे दिया। उस समय CSK का टोटल स्कोर 51-5 ही था। फिर जडेजा साहब ने शिवम दुबे को आउट कर दिया शिवम ने 6 रन दिए।

यहां तक ये गेम चला और 10 वे ओवर तक CSK का स्कोर 71-6 तक ही बढ़ा।IPL 2026 में CSK vs RR के मैच में 10 मिनट 6 रन बनाकर Sanju Samson भी एकदम बोल्ड होकर अपना डेब्यू नहीं बचा पाए।लेकिन मैच के अंत तक जिमी ओवटर्न ने 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें CSK का स्कोर 127 रनो तक जा पहुंचा।

Chepter 5:Our Conclusion For IPL 2026: RR vs CSK Highlights?

कुल मिलाकर के यही बोलना चाहूंगा कि इस मैच में CSK के हार जाएगी ये नहीं सोचा था और खुश इसलिए हु कि हमारी Rajasthan Royals- RR टीम जीत गई।पूरे मैच में Vaibhav Suryavanshi,Sanju Samson, दोनों ही टीम Chennai Super Kings,Rajasthan Royals के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

हालांकि जीत Rajasthan Royals RR की हुई पर कोई बात नहीं अभी IPL 2026 अभी बाकी है अभी तो और मैच देखने को मिलेंगे। आशा करता हु कि CSK अगले मैच में अच्छा कमाल करेगी।

Movie की जानकारी यहां देखे –

Moana Live Action Movie Update https://todaycinema.com/moana-live-action-trailer-review-story-cast-release/

Prathichaya Movie Review https://todaycinema.com/prathichaya-movie-review-nivin-pauly/

The Article Source https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rr-vs-csk-live-cricket-score-ipl-2026-indian-premier-league-match-aksp-dskc-2510952-2026-03-30

Leave a Comment