Dacoit Movie Trailer Review- हा जी Hukum तो साउथ इंडस्ट्री की एक और Love ,Drama थोड़ा बहुत Action फिल्म Dacoit एक प्रेम कथा का ट्रेलर आ चुका है । लेकिन लिटरली बता रहा हूं कोई कुछ भी बोले मुझे पर्सनली इसके ट्रेलर को देखकर काफी अच्छा और बुरा भी लगा बुरा इसीलिए क्योंकि फिल्म की स्टोरी थोड़ी बहुत ही समझ में आई है ।
आप ज्यादा कुछ इसमें idea नहीं लगा सकते कि Dacoit की स्टोरी क्या हो सकती है और हा इसका जो टीजर आया था वो जरूर धमाल का था। टीजर के बीच में जो गाना था तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त। गाने का जो कॉन्बिनेशन कराया था इन्होंने वाकई अच्छा था में सोच रहा था चलो ट्रेलर भी अच्छा काटेंगे लेकिन मेरी सोच से बिल्कुल अलग था ।
में ट्रेलर के बारे मे सच बताऊं तो Adivi Sesh और Mrinal Thakur के साथ साथ मेन Anurag Kashyap की वजह से देखा था लेकिन मेकर्स ने उन्हें इतना दिखाया ही नहीं ।तो चलिए फटाफट बात कर लेते हैं कि कैसा है ट्रेलर साथ ही कब रिलीज होगी ये फिल्म और कौन कौन से सितारे है Dacoit में तो चलिए शुरू करते हैं।
Dacoit Movie Trailer Review ?
देखो पूरा ट्रेलर को देखने के बाद यही कहूंगा कि ट्रेलर इंटरेस्टिंग तो था कुछ खराब नहीं है उसके अंदर पर जो फुल आनी चाहिए थी वह मुझे नहीं आ रही थी मतलब कि मुझे अनुराग कश्यप को देखना था अगर आपने अनुराग कश्यप को कास्ट किया है ।
तो उसको एक वेपन की तरह उसे करना चाहिए था ना और आपका वह जो प्लस पॉइंट था जिससे आपका ट्रेलर हाईलाइट होता । आपने उससे कही गायब ही कर दिया।Mrinal Thakur और Adivi Sesh की जो केमिस्ट्री दिखाई है वह मुझे सही लगी। Adivi Sesh जो एक कमाल के एक्टर हैं उनकी जो स्क्रिप्ट सिलेक्शन है काफी अच्छी है और उन पर भरोसा भी है ।
कि कुछ अलग करेंगे लेकिन यह ट्रेलर आया है तब से मुझे अच्छा नहीं लग रहा मुझे उम्मीद थी कि टीजर अच्छा डाला है तो ट्रेलर भी अच्छा ही होगा। खैर इतना भी बुरा नहीं है लेकिन वो फील नहीं आ रहा बस।रही बात Anurag Kashyap की तो जितना भी उन्हें दिखाया है भाई साहब मजा आ गया। एकदम क्रेजी लुक था पर मेकर्स उन्हें सही से Use नहीं कर पाए।
Dacoit Trailer से Story समझ नहीं आई ?
यार सच बताऊं तो ट्रेलर के विजुअल ठीक-ठाक है वीएफएक्स सिनेमैटोग्राफी ठीक थी इतनी भी ठीक नहीं लेकिन मिडियम थी। लेकिन स्टोरी की बात करूं तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा यह ट्रेलर आपको स्टोरी समझ ही नहीं पाएगा ना तो यह पूरी तरीके से लव स्टोरी है ना ही या कोई एक्शन स्टोरी है और ना ही कोई ड्रामा।
मेकर्स ने तीनों को मिलाकर एक ही स्टोरी बना दी जिसका कुछ लॉजिक नहीं बैठ रहा हालांकि अभी मूवी बाकी है और क्या पता मूवी ताबड़तोड़ हिट हो जाए लेकिन अभी जो मैं डिटेल बता रहा हूं वह ट्रेलर को लेकर है 10 अप्रैल जिस दिन यह रिलीज होगी उससे पहले शायद यह कुछ चेंज कर ले तो शायद मूवी और भी ज्यादा हिट हो जाए।
- Story – Dacoit Movie ?
ट्रेलर स्टार्ट होता है जिसके अंदर Mrinal Thakur और Adivi Sesh की एंट्री होती है और लव एंगल वाला पार्ट दिखता है लेकिन फिर हमारे Adivi Sesh भाईसाहब अलग ही रोल में चले जाते हैं मतलब कि Dacoit बन जाते है। एक सीधा-साधा लड़का है जो एक लड़की से प्यार करता है और दोनों शादी कर कर अपना बच्चा पैदा करके अच्छी लाइफ जीना चाहते हैं।

लेकिन Adivi Sesh किसी कारण से जेल चला जाता है और उसकी पूरी लाइफ चेंज हो जाती है।Mrinal Thakur की एक बेटी हो जाती है पता नहीं किसकी है हरि की या फिर कोई और इसमें मुझे यहां पर समझ नहीं आया ट्रेलर में।
खैर प्रकाश राज और अनुराग कश्यप इसमें दिख रहे हैं और अनुराग कश्यप जो है एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे जो रावड़ी है मतलब की पुलिस की यूनिफॉर्म में दिखते नहीं है बंदा काले कपड़ों के अंदर लोक तो एकदम मजेदार लग रहा था।
फिर Mrinal Thakur और Adivi Sesh एक हो जाते है क्योंकि Mrinal Thakur की लड़की शायद बीमार है और इलाज में पैसे चाहिए होते है और उनके पास पैसे नहीं होते तो फिर Adivi Sesh और Mrinal Thakur दोनों चोरी करेंगे इलाज के लिए शायद मुझे तो ऐसा ही लग रहा है बाकी फिल्म रिलीज होगी 10 अप्रैल को तभी पता चलेगा।
Dacoit Movie Starcast ?
- Adivi Sesh – मेन लीड के अंदर हरि का करैक्टर प्ले करेंगे जो अग्रेसिव एक्शन के साथ दिखेंगे।
- Mrinal Thakur – मेन फीमेल लीड रोल प्ले कर रही है जो हरि की प्रेमिका के साथ साथ Dacoit में डकैती भी कर सकती है।
- Anurag Kashyap – इनके लिए में फिल्म देखूंगा क्योंकि जो लुक और रोल है अनुराग सर का OSM है। ये एक राउडी पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगे?
- प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला भी महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगे। हालांकि अभी इनके रोल और करेक्टर के बारे में कही जिक्र नहीं मिला है।
Dacoit Movie – Production & Director ?
Dacoit को निर्देशन दिया है -नवोदित डायरेक्टर शेनिल देव ने ।और इसका निर्माण एसएस क्रिएशन्स और सुनील नारंग प्रोडक्शन के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा के द्वारा किया है।
फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी लेकिन सबसे बड़ी बात यह फिल्म हिंदी-तेलुगु द्विभाषी है यानी कि Dacoit हिंदी और तेलुगु दोनों भाषा में शूट हुई है हा भाईसाहब शूट। ना कि डब।
फिल्म Dacoit अन्नपूर्णा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है जो हमेशा यानी अभी तक जो मैने देखी है अच्छी फिल्में ही लाता है।
- DIrector : शेनिल देव (पटकथा लेखक भी)
- Film Producer : सुप्रिया यारलागड्डा।
- Production House: एसएस क्रिएशन्स, सुनील नारंग- प्रोडक्शन
- Presenter : अन्नपूर्णा स्टूडियो
- Author & Screen Play: आदिवी सेश और शेनिल देव
- Dialogue Writer: अब्बूरी रवि।
Our Conclusion For Dacoit Movie & Trailer ?
देखो पूरा कैंसिलेशन यही दूंगा की फिल्म में कुछ खामियां हैं अगर 10 अप्रैल से पहले यानी कि जिस दिन फिल्म रिलीज हो रही है कुछ चेंज कर दें जो ट्रेलर में दिखाए गए थे तो शायद फिल्म और अच्छा परफॉर्म करें मतलब मैं यह नहीं कह रहा की फिल्म रिलीज भी नहीं हुई।
उससे पहले मैं अपना कैंसिलेशन दे रहा हूं लेकिन ट्रेलर को देखकर जो चीज मुझे लगी थी उसके हिसाब से बता रहा हूं बाकी इतना भी खराब नहीं था ट्रेलर। लेकिन मेकर्स स्टोरी थोड़ी घूमा दी थी मतलब कुछ पता नहीं चल रहा है लेकिन उनकी सबसे बढ़िया बात यह है कि एक अच्छी स्टार कास्ट को इन्होंने Dacoit Movie में लिया है।
जिस फिल्म अच्छा परफॉर्म करेंगी क्योंकि सारे एक्टर्स और उनकी एक्टिंग काफी अच्छी है और इस बार तो खुद अनुराग कश्यप जो एक अच्छे डायरेक्टर हैं वह भी फिल्म में रोल कर रहे हैं तो मैं तो तैयार हूं उसके लिए 10 अप्रैल को इस फिल्म के साथ 10 अप्रैल को ही अक्षय कुमार की भूत बांग्ला फिल्म भी आने वाली थी।
लेकिन उन्होंने फिर से उसकी डेट को आगे बढ़ा दिया तो यह फिल्म शायद सिंगल रिलीज होगी तो फिल्म के लिए बहुत सारी बधाइयां, I hope the Dacoit movie does well. । धन्यवाद।
IPL 2026 All Match Shedule –https://todaycinema.com/ipl-2026-schedule-match-list-time-table-venue/
Ranbir Kapoor Rama Glimpse Review https://todaycinema.com/ranbir-kapoor-ramayan-first-look-review-hindi/
Spider Man Trailer Review https://todaycinema.com/spider-man-brand-new-day-trailer-review-hindi/
