Dhurandhar 2 Trailer: Honest Review रणवीर सिंह और चौधरी असलम के एक्शन ने उड़ाए होश, क्या ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी?

4/5 - (6 votes)

हा जी Hukum तो Dhurandhar 2 का ट्रेलर आ चुका है और मैंने पूरे ट्रेलर को दो बार देखा और भाईसाहब क्या ट्रेलर काटा है मेकर्स ने हालांकि पहले आदित्य धर खुश नहीं थे ट्रेलर से लेकिन फिर से ट्रेलर को एडिट किया गया है तो चलिए फटाफट बात कर लेते है कैसा है ट्रेलर ओर OTT Updates में क्या है सब बारीकी से जानते हैं Story,Starcast के साथ।

Dhurandhar 2 Trailer के Highlights Part ?

  • देखिए साहब जैसे ही Dhurandhar 2 Trailer रिलीज होता हैं तो R. माधवन ओर रणवीर सिंह की एंट्री होती हैं जैसे कि पिछले टीजर में दिखाया गया था। मेन ये ही पार्ट सबसे ज्यादा हाइलाइट दिखाया गया है क्योंकि यही से अब मेन स्टोरी शुरू होगी।
  • दूसरा हमें मेजर इकबाल का सीन दिखाया गया है जिससे पता चलता है कि अब मेजर को हम्ज़ा अली मजारी की सच्चाई पता चल गई है और पिछले एजेंट को जिस तरीके से मारा था सेम हम्ज़ा के साथ भी वही करने वाले हैं।
  • तीसरा अब रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की गद्दी पर कौन होगा वो सीन दिखाया है जिससे ये ही लगता है अब हम्ज़ा अली ही ल्यारी का बादशाह बनेगा जो अब ISI के राजो को जानेगा और उन्हें अपने मकसद में सफल नहीं होने देगा साथ ही अब वो पॉलिटिक्स में भी एक्टिव दिखाई देगा क्योंकि हम्ज़ा का ससुर पॉलिटिक्स में है और हम्ज़ा अली भी उसे ही स्पोर्ट करेगा।
  • चौथा हाइलाइट पार्ट Dhurandhar 2 Trailer का ये लगा कि मुझे भी कन्फ्यूज कर दिया था कि अब सारा अर्जुन भी हम्ज़ा की सच्चाई जान जाती हैं और बंदूक हम्ज़ा के सामने रख देती है।
  • पांचवा हाइलाइट पार्ट जिसमें ल्यारी के बादशाह जो कि हम्ज़ा है इनके और चौधरी असलम के बीच एक्शन सीन है जिसमें दोनों आमने सामने दिखाई देंगे। ये बहुत ही ज्यादा देखने लायक था।

जिस तरीके से Dhurandhar 2 Trailer में VFX ओर विज्युवल का इस्तेमाल किया गया है भाईसाहब देखने लायक है बॉम ब्लास्ट, बंदूकों की फायरिंग ओर ब्रूटल एक्शन सीन जिसमें रणवीर सिंह हथौड़े से दुश्मन का सिर खोलता है सेम Dhurandhar में रहमान डकैत ने लोहे के बाट से अपने ही बाप को मारा वैसी वाइब आ रही थी।

Dhurandhar 2 Star Cast & Crew: कौन कौन है नए सितारे ?

  • Ranveer Singh – रणवीर पहले की तरह ही हम्ज़ा अली मजारी के रोल में दिखेंगे और इस पार्ट में ही असली एक्शन दिखने वाला है ल्यारी की गद्दी के साथ।
  • Sanjay Dutt – दत्त साहब पाकिस्तान की पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी असलम के रूप में दिखेंगे जिसका सामना हम्ज़ा अली के साथ होगा।
  • अर्जुन रामपाल- अर्जुन भी पुराने कैरेक्टर में ही दिखेंगे जो ISI के मेजर इकबाल का रोल निभा रहे हैं ओर Dhurandhar 2 में हम्ज़ा अली ओर इकबाल का एक्शन सीन दिखने वाला है।
  • इमरान हाशमी – जैसी कि रिपोर्ट्स है इमरान बड़े साहब के रोल में नजर आने वाले हैं जो पावर फूल रोल में होंगे जो ISI को हेड करेंगे। लेकिन Dhurandhar 2 Trailer में तो नहीं दिखाया गया इनको पर ठीक है चलो।
  • सारा अर्जुन – हम्ज़ा की प्रेमिका रोल कर रही हैं जिसका नाम यालिना जमाली है जो अब हम्ज़ा के सामने दिखेगी।
  • राकेश बेदी – ये पहले की तरह ही जमील जमाली का रोल करेंगे जो कराची की गद्दी संभालने वाले हैं।
  • R. माधवन – इनके रोल से तो सब वाकिफ है जो हमारे इंडिया के अजीत डोभाल की भूमिका निभा रहे हैं। ओर इस बार रणवीर को एजेंट के लिए तैयारी करेंगे।

Dhurandhar 2 Release & OTT Updates ?

जैसा कि हम जानते है अब Toxic भी Postponed हो चुकी हैं तो अब Dhurandhar 2 को ज्यादा स्क्रीन मिलेगी । फिल्म 19/03/2026 को फाइनली थिएटर में आ रही है में तो First Show ही देखूंगा।

Dhurandhar 2 Trailer
These pictures are used for informational purposes only and all credit goes to Ranveer Singh, Jio Studios and the original owners.https://www.instagram.com/ranveersingh/

रही बात OTT की तो पहले की तरह इस बार भी हमें एक महीने बाद Netflix ओर Amezon Prime पर देखने को मिलेगी। क्योंकि इस बार सब लोग काफी उत्साहित हैं इसके लिए तो मेकर्स फिल्म को एक महीने से ज्यादा थिएटर में रखने वाले हैं ।

Dhurandhar 2 Block Buster होगी ?

देखिए जैसा Dhurandhar 2 Trailer में भी दिख रहा है कि Dhurandhar 2 का जो क्रेज है तो फिल्म 2000 करोड़ तो शायद छपेगी ही फिल्म 3.55 मिनट कि है तो देख लो क्या Records बनाएगी। आदित्य धर भी अब टॉप 10 के Best Director में शामिल हो चुके हैं इस फिल्म के बाद।

Our Conclusion For Dhurandhar 2 ?

कुल मिलाकर फिल्म काफी बड़ी है ट्रेलर से ही लग रहा है Music भी जैस्मीन सैंडलस ने ही दिया। ओर नया डायलॉग भी कही अच्छा लगा मुझे तो – होशला, ईंधन, बदला ओर चौधरी असलम का – जहां दर्द है वहां मर्द है।

भाई Dhurandhar 2 Trailer ने रोंगटे खड़े कर दिए। रणवीर का वो डर जो साफ दिखाई देता है अपनी सच्चाई का भाईसाहब बवाल था हालांकि बाकी कैरेक्टर को नहीं दिखाया गया जैसे इमरान पर वो शायद क्लाइमेक्स के लिए होगा। पूरा Dhurandhar 2 Trailer ही इतना अच्छा काटा है तो मूवी में क्या होगा। लोगों की उत्साहिता ओर भी बढ़ जाएगी।

ये फिल्म हिंदुस्तान की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बनाएगी।तो चलिए मिलते हैं इसी के Review आर्टिकल में तब तक के लिए धन्यवाद।

R.Madhavan Dhurandhar 2 Stetment https://todaycinema.com/r-madhavan-big-statement-for-dhurandhar-2/

Leave a Comment