हा जी Hukum तो Netfilx पर आज रिलीज हो चुकी हैं अलख पांडे की Hello Bacchon हालांकि पहले भी अलख सर की एक Web – Series आई थी ओर कुछ देर पहले ही मैने नई वाली सीरीज को देखा और ये सीरीज मुझे ज्यादा बेहतरीन लगी पहले वाली से तो चलिए फटाफट बात कर लेते हैं कैसी है सीरीज तो शुरू करते हैं बिना किसी ड्रामे के।
“Hello Bachhon” की कहानी: प्रयागराज के एक छोटे से कमरे से करोड़ों दिलों तक का सफर ?
जैसा कि आप लोग जानते हैं कि पूरी सीरीज अलख सर(Hello Bacchon) की कहानी है जो शुरू होती है एक बहुत ही गरीब परिवार से जिसमें एक लड़का अलख पांडे अपने जीवन को लेकर काफी परेशान है हर इंसान की तरह वो भी कुछ बड़ा करने का सपना देखता है
पर हालत ऐसे थे कि घर से कोई भी Support नहीं मिलता। जैसे तैसे अपनी ग्रेजुएशन पूरी करता है और साथ साथ में किसी कोचिंग में पढ़ाने के लिए स्ट्रगल करता है लेकिन फ्रेशर होने की वजह से उन्हें कोई भी अपनी कोचिंग में नहीं लेता इसके साथ ही उन्हें ये चीज बहुत परेशान करती थीं
कि जो बच्चे गरीब घर से आते हैं वो इन बड़ी बड़ी कोचिंगो की फीस नहीं दे पाते क्योंकि वो खुद भी एक गरीब परिवार से आते हैं। धीरे धीरे उन्हें एक कोचिंग में पढ़ाने के लिए मौका मिलता है कोचिंग में बच्चों को उनका पढ़ाने का तरीका काफी अच्छा लगता है सब अलख पांडे से ही पढ़ना चाहते हैं
अलख का मन तो लगता है पढ़ाने में ओर उन्हें अब पैसे भी मिल रहे थे जिससे वह अपनी घर की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे लेकिन सवाल उन्हीं बच्चों का था कि गरीब घर के बच्चे इतनी फीस नहीं दे सकते तो फिर उन्होंने अपना कोचिंग सेंटर शुरू किया
बिल्कुल कम फीस ये लेकिन कोचिंग माफिया के बिजनेस पर काफी असर पड़ रहा था तो वो अलख की PW कोचिंग को बंद कराने के लिए पूरी कोशिश करते है उन्हें खरीद ना भी चाहते हैं लेकिन खरीद नहीं पाते
इसी पर पूरी कहानी है जो गरीब परिवार के लड़के के सपनो को दिखाती हैं और कोचिंग माफिया को खत्म करता है।
Hello Bachhon की Starcast & Performance ?
- विनीत कुमार सिंह –
Hello Bacchon में विनीत अलख पांडे के किरदार को निभाते हैं और काफी अच्छे तरीके से कैरेक्टर को निभाया है इनकी एक्टिंग तो आपने देखी ही होगी- छावा के कवि, मुक्का बाज, ओर गैंग ऑफ वासेपुर।
- विक्रम कोचर –
विक्रम सीरीज में अलख के दोस्त के रूप में नजर आते हैं जो हर समय उनकी मदद करने में अपनी दोस्ती की भूमिका निभाते हैं।
- गिरजा ओक गोदबोले –
ये एक प्रशासनिक अधिकारी में अपना रोल निभाती हैं और अपने कैरेक्टर को वाकई अच्छी तरह से निभाया है आप को सच में असली अधिकारी वाली फील आएगी।
- अवतार वैष्णानी, सात्येंद्र सोनी और वरुण बुद्धदेव। जैसे एक्टर भी हमें Hello Bacchon सीरीज में देखने को मिलते है।
| Category | Description |
|---|---|
| Series Name | Hello Bacchon |
| Platform | Netflix |
| Release Date | 06/03/2026 |
| Episodes | 8 Episodes All released today |
| Length | 6 घण्टे 15 मिनट |
| Production House | TVF (The Viral Faver) |
| Director | Pratish Mehta (Kota Factory Fame) |
अलख – कोचिंग माफिया और ‘शिक्षा क्रांति’ का Angle ?
मुझे पूरी सीरीज Hello Bacchon का ये पार्ट ही अच्छा लगता है जिसमें अलख कोचिंग माफियाओ के खिलाफ अपनी क्रांति करते हैं और ये आज भी हकीकत में होता हैं बहुत सी कोचिंगे जो सिर्फ पढ़ाई के नाम पर बिजनेस करती हैं और गरीब घर के बच्चे अपने सपने पूरे नहीं कर पाते इतनी ज्यादा फीस होने की वजह से।

Our Conclusion – Hello Bachhon ?
हमें पूरी सीरीज Hello Bacchon में एक डायलॉग देखने को मितला है Hello Bachhon ये ही अलख पांडे की पहचान बन जाता हैं पूरी सीरीज को काफी अच्छी तरीके से डायरेक्शन मिला है हर एक बारीक चीज पर अच्छे तरीके से काम किया गया है यह सीरीज सिर्फ उनके लिए नहीं है जो NEET/JET एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं
बल्कि उन सबके लिए है जो सिस्टम से लड़ते हैं और लड़कर अपना नाम भी बनाते हैं मोटिवेशन और इंस्पायर करने वाली Hello Bacchon एक कहानी है जो मुझे लगता है कि हर एक इंसान को देखनी चाहिए ।आज हमारे देश में काफी सारे ऐसे इंसान है जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है
उनमें से ही एक अलख पांडे हैं और भी हैं जैसे विकास दिव्यकीर्ति खान सर इन सब की लाइफ को जानना हमारे लिए काफी इंपॉर्टेंट है क्योंकि जिंदगी में जो असफलता के थपेड़े पड़ते हैं ना वह आप इनकी कहानी से सीख सकते हैं बाकी Hello Bacchon सीरीज काफी अच्छी है
आपको बोर होने नहीं देगी पूरे 8 एपिसोड मैं आपको हमेशा क्यूरियोसिटी रहेगी कि आगे क्या होने वाला है हालांकि हमने पहले ही उस सीरीज में देख लिया था लेकिन यह आपको और बारीकी से उनकी कहानी को बताएगी तो आज के लिए बस इतना ही मिलते हैं अगले आर्टिकल में तब तक के लिए धन्यवाद।
Anil Kapoor Subedaar Review https://todaycinema.com/subedaar-movie-honest-review-2026/
