Kennedy Movie Review Feb 2026: अनुराग कश्यप की Biggest Crime Thriller Gang Of Wasseypur से भी ज़्यादा डार्क है केनेडी!

Rate this post

हां जी Hukum तो एक बार फिर हमारे साइको डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री में वापसी कर ली है हाल ही में इनकी Kennedy फिल्म zee5 पर रिलीज हो चुकी है हालांकि यह फिल्म 2023 के अंदर Mami फेस्टिवल ओर कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के अंदर दिखाया गया था

लेकिन कुछ ज्यादा लोगों ने नहीं देखे लेकिन अभी 20/02/2026 को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई है और मैं भी आज ही देखिए एक बात तो यह तय है कि यह बंदा क्या ही फिल्में बनाता है यार इनका डायरेक्शन बताओ जानते ही हैं गैंग ऑफ वासेपुर, रमन राघव जैसी फ़िल्में, ठीक उसी तरीके की Kennedy फिल्म है जो काफी ज्यादा डार्क है तो चलिए बात करते हैं कैसी है फिल्म स्टार कास्ट एक्शन स्टोरी ऑल और चीजों को कवर करते हैं।

The Plot: एक ‘मरे हुए’ पुलिस ऑफिसर की जिंदा Story ?

दरअसल फिल्म Action,Crime,Thriller ओर Dark वायलेंस को ट्रिगर करती है इस फिल्म के अंदर एक पुलिस ऑफिसर होता है जो अंडर कवर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है जब तक सिस्टम के साथ काम करता है तब तक तो ठीक ही रहता लेकिन जैसे ही सिस्टम का काम खत्म हुआ उसे बाहर कर दिया जाता है इस पुलिस वाले का नाम है उदय शेट्टी जिसे प्ले कर रहे हैं

राहुल भट्ट दृश्य उदय शेट्टी दुनिया की नजर में मर चुका है लेकिन असल में वह जिंदा होता है और अपने अकॉर्डिंग अंडरकवर काम करता है साथी उसे एक इंसोमेनिया नाम की बीमारी होती है जिससे कि वह एक साइको किधर की तरह खुद को ट्रीट करता है कुल मिलाकर कहूं तो फिल्म के अंदर वह एक पुलिस कमिश्नर के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर का काम करता है इस बीच उसकी एक लड़की से मुलाकात होती है चार्ली जिसे प्ले कर रही है सनी लियोनी।

Direction & Presenting : अनुराग कश्यप का सिग्नेचर ‘नियो-नॉयर’ स्टाइल ?

।जैसे ऊपर भी बताया मैंने एक फिल्म को डायरेक्ट कर है अनुराग कश्यप ने और सच बताऊं तो गैंग ऑफ वासेपुर की 40% वाइब तो आ रही थी लेकिन रमन राघव जैसे स्टोरी कहीं ना कहीं इसमें देखने को मिली है क्योंकि इसमें भी वायलेंस इतना ब्रूटल है कि शायद बच्चे तो नहीं देख पाए अनुराग कश्यप जिस तरीके से एक्टर को पुरा निचोड़ते हैं कैरेक्टर में इसीलिए मुझे इनका डायरेक्शन पसंद है

जिस तरीके से इन्होंने राहुल भट्ट को प्रेजेंट कर है उदय शेट्टी के कैरेक्टर में एकदम फर्स्ट क्लास और जो एक्शन सीन है उनको एकदम रियलिस्टिक तरीके से प्रेजेंट कर है इसके साथ में इन्होंने जो सस्पेंस थ्रिलर मार्केट चाकू वगैरा वगैरा एकदम A-one तरीके से प्रेजेंट करा है ।

Kennedy

All the pictures are taken from Instagram, full credit goes to Anurag Kashyap and Zee5-https://www.instagram.com/anuragkashyap10

Kennedy Movie Starcast ?

जिस तरीके का अनुराग कश्यप का डायरेक्शन है उसी तरीके से स्टार को भी कास्ट करा है

  • राहुल भट्ट –

जो की फिल्म के लीड रोल के अंदर है और उदय शेट्टी के कैरेक्टर में है जिसे Kennedy नाम से भी जानते हैं

  • सनी लियोनी –

हालांकि इन्होंने चली के कैरेक्टर को कम स्क्रीन टाइमिंग दी है लेकिन रोल काफी अट्रैक्टिव था मतलब कि आप समझ ही नहीं पाओगे की इस कैरेक्टर का फिल्में काम क्या है

  • मोहित ताकलकर –

इनको फिल्म में करप्ट पुलिस कमिश्नर दिया गया है जो उन्होंने काफी बखूबी से निभाया है इनका काम फिल्म में Kenmedy उर्फ उदय शेट्टी को कॉन्ट्रैक्ट देना होता है जो मुंबई से गैंगस्टर को खत्म करना चाहते हैं

  • मेगा बर्मन –

इनको रूही का कैरेक्टर मिला था जो की उदय शेट्टी कैनेडी की वाइफ है जो की कैनेडी के पास्ट से जुड़ी है

  • अभिलाष थपलियाल –

यह बंदा कहानी के अंदर ट्विस्ट लेकर आता है जो कि चंदन का कैरेक्टर प्ले करता है।

Kennedy Movie – Climax ?

अनुराग कश्यप की Kennedy फिल्म का मेन जो पाठ था वह क्लाइमैक्स ही है क्योंकि इसी के अंदर सबसे ज्यादा डार्क वायलेंस दिखता है जिसमें उदय शेट्टी अपने डिपार्टमेंट और गैंगस्टर के बीच अपने कैरेक्टर को बचाता है जो कि Kennedy करेक्टर का स्ट्रांग पार्ट हैं ।

Our Concussion ?

कुल मिलाकर यही कहूंगा कि मुझे तो Kennedy फिल्म काफी अच्छी लगी थी Action,Thriller और Crime से रिलेटेड है खास तौर पर वायलिन और डार्क बीट्स का इस्तेमाल किया है जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘नियो-नॉयर’ फिल्म बनाती है।

फिल्में कुछ खास गाने नहीं थे बस तीन चार ट्रेक BGM थे मेरे हिसाब से एक तो गाने होने चाहिए थे कम से कम एक आइटम सॉन्ग ही डाल देते तो शायद फिल्म और अच्छा कमाई करती खैर फिल्म की लेंथ है 2 घंटे 22 मिनट जो आपको महसूस भी नहीं होगी कि कब आपने 2 घंटे 22 मिनट की पूरी फिल्म देख ली है क्योंकि यह आपको इतना बांधे रखती है की आपको खुद का ही मन नहीं होगा की कब खत्म हो।All Over मुझे तो Kennedy फिल्म काफी अच्छी लगी थी तो आपको भी अगर एक्शन थ्रिलर पसंद है तो इस फिल्म को आप जाकर देख सकते हैं ZEE5 पर।

KH x RK Upcoming Movie Review –https://todaycinema.com/kh-x-rk-reunion-glimpse-review/

Assi Movie Review –https://todaycinema.com/assi-2026-movie-review-taapsee-pannu/

Leave a Comment